Old Coins Bazaar

Delhi weather : अचानक आई ठंड से लोगो को गर्मी से मिली राहत

Delhi weather: मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह धुंध देखने को भी मिली है। जाने पूरी ख़बर-
 | 
Delhi weather : अचानक आई ठंड से लोगो को गर्मी से मिली  राहत 

Old Coins Bazaar, Haryana News: दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम एक बार फिर गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के दूर जाते ही सुबह-शाम के तापमान में बदलाव आ गया है।

बुधवार को न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आई। इसकी वजह से सुबह के समय लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। सुबह में दो दिनों तक यह अहसास बना रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी।

6 दिनों के बाद सबसे कम तापमान

बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। पिछले छह दिनों की तुलना में यह कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19।4 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। करीब चार दिन बाद न्यूनतम तापमान एक बार फिर 20 डिग्री से कम हुआ है। हवा में नमी का स्तर 33 से 91 प्रतिशत रहा।

दो दिन बाद और गिरेगा पारा

पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। 14 अक्टूबर से बादल छाएंगे। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। 15 से 17 अक्टूबर तक हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दिन के तामपान में थोड़ी नरमी आएगी।

धूप का प्रकोप कम होने लगेगा। बारिश और बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ेगा। 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। 16 और 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री तक रह सकता है।


देखिए इस हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

स्काईमेट के अनुसार 13 अक्टूबर की रात और 14 अक्टूबर की सुबह एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से निचली पहाड़ियों पर बारिश और पहाड़ियों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। यह गतिविधियां 14 से 17 अक्टूबर के बीच होंगी। 18 अक्टूबर को इसका असर कम होना शुरू हो जाएगा।

इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर को अगले 48 घंटों में मौसम की स्थिति फिर से खराब हो सकती है। इन मौसमी गतिविधियों की वजह से मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव महसूस होंगे। दिन के तापमान में भी आने वाले समय में गिरावट देखने को मिलेगी।