Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून ने दी दस्तक, इन जिलों में तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आने वाले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां बहुत कम देखने को मिलेगी। वहीं, अगले 4 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने वाला है।

Old Coin Bazaar, New Delhi हरियाणा में मानसून की सक्रियता पूरी तरह से फैल चुकी है। सौ फीसदी मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज रेवाड़ी,पलवल और नूंह के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ मध्यम तूफान आने की संभावना है।
इन क्षेत्रों में हवा की गति 40-60 km प्रति घंटे रहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ-साथ उमस होने की संभावना है।
इस हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आने वाले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां बहुत कम देखने को मिलेगी। वहीं, अगले 4 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। अगले 4 दिनों में प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।
100% मानसून की एंट्री
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा के यमुनानगर में 24 जून को मानसून की एंट्री हो गई थी। इसके बाद अंबाला में 25 जून को मानसून पहुंचा। इसके बाद धीरे-धीरे हरियाणा के अन्य जिलों में भी मानसून का असर देखने को मिला।
मानसून हरियाणा के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों से होता हुआ उत्तरी भारत की तरफ बढ़ा था। हरियाणा में रविवार को 100 फीसदी मानसून पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत ही एक ऐसा इलाका था, जिसमें मानसून को लेकर असमंजस थी. लेकिन, अब मानसून पूरे भारत में एक्टिव हो चुका है।