Old Coins Bazaar

Haryana Weather Update: 6 जून से हरियाणा में मौसम बदलेगा करवट, जानें अगले सात दिनों का मौसम

हरियाणा में 6 जून से मौसम मे बदलाव आ जाएगा। मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए अर्ल्ट के अनुसार इन दिनों मानसून भी हरियाणा में दस्तक देगा।  जिसके चलते हरियाणा में तेज बारिश और धूलभरी आंधी देखने को मिलेगी। 
 | 
haryana mausam:

Old Coins Bazaar, New Delhi: 6 जून देर रात से मौसम में फिर से बदलाव आएगा और 7 जून को कहीं कहीं हवाएं चलेंगी। कहीं कहीं गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी संभावना है। मौसम में बड़ा चेंज नहीं हुआ तो प्रदेशवासियों को फिर से लू सरीखे हालात का सामना करना पड़ सकता है। 

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने सोमवार सुबह जानकारी दी कि प्रदेश में आमतौर पर 10 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 6 जून देर रात से मौसम में बदलाव होगा। 7 जून को कहीं कहीं हवाएं चलने, गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

परंतु 8 व 9 जून को मौसम खुश्क व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परंतु 10 जून को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

अब न्यूनतम पारा सामान्य 2 डिग्री नीचे

बीती रात को हरियाणा में न्यूनतम तापमान में औसतन 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह अब सामान्य से मात्र 2 डिग्री नीचे है। अगले 24 में यह अंदर भी खत्म हो सकता है।

न्यूनतम तापमान बढ़ कर अंबाला में 26.5 डिग्री पर पहुंच गया। यहां सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। अंबाला के दिन और रात दोनों ही ही तप रहे हैं। यहां का अधिकतम तापमान सुबह 11 बजे 37.4 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान पंचकूला में 22.7 डिग्री रहा। यहां 0.5 एमएम बारिश भी दर्ज हुई।

आंधी-गरज चमक का अलर्ट

प्रदेश में सूर्यदेव सुबह से ही आग उगल रहा है। इसके बीच कुछ जिलों में आंधी और गरज चमक की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसमें फतेहाबाद में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया था। यह चेतावनी रविवार को जारी हुई। इसमें आज कछ बदलाव है या नहीं, फिलहाल मौसम विभाग ने अपडेट नहीं किया है। 

पंचकूला से सोनीपत तक के जीटी रोड बैल्ट के जिलों और कैथल व रोहतक को छोड़ कर अन्य 14 जिलों में आंधी व गरज चमक की संभावना है। इसका असर शाम के समय देखने को मिल सकता है।

अंबाला में साढ़े 11 बजे पारा 38 डिग्री पर

प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सूर्यदेव सुबह से ही आग उगल रहा है। सुबह साढ़े 11 बजे अंबाला में अधिकतम तापमान 38 डिग्री को छूने को है। वहीं बीती रात 15 जिलों में रात का तापमान भी बढ़ा है।

इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल में 2.3 डिग्री तक देखने को मिली है। वहीं 8 सेंटरों पर जहां रात का पारा गिरा है, उसमें मामूली फेरबदल 0.1 से 0.5 डिग्री तक ही हुआ है। यह भी राहत देने वाला नहीं रहा।

संडे को सिरसा था सबसे गर्म

सिरसा जिला रविवार को 38 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा था। हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम चल रहा है। हालांकि इसमें दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है।

शनिवार को तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे था। हर रोज तापमान में औसतन 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि संडे को नारनौल में तापमान 4 डिग्री तक नीचे आ गया था। इस क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं रेवाड़ी में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे थे।

8 से बदलेगी हवा की दिशा

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि हरियाणा में अगले 3 दिनों में तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगी। आज रात से पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक देने वाला है, लेकिन इससे राजस्थान के साथ लगते कुछ जिलों में आंशिक बादलवाही, आंधी व गरज चमक जैसी गतिविधि देखने काे मिल सकती है।

5 से 7 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद फिर 8 जून को हवाओं की दिशा बदलेगी और 9 जून से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।