Old Coins Bazaar

IMD Heat Alert: कल से इन राज्यों में चलेगी लू, गर्मी को लेकर आईएमडी का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम करवट बदलने वाला है मौसम विभाग की माने तो कल से देश के विभिन्न राज्यों में लू चलने के आसार नजर आ रहे है।
 
 | 
IMD Heat Alert: कल से इन राज्यों में चलेगी लू, गर्मी को लेकर आईएमडी का अलर्ट जारी

Old Coins Bazaar, दिल्ली, राजधानी में गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे हैं। अब आज शनिवार को कुछ हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 18 अप्रैल से बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। पिछले साल 9 अप्रैल से ही राजधानी में लू चलने लगी थी। पिछले साल रेकॉर्ड 9 दिन अप्रैल में लू का प्रकोप रहा था।


कल कैसा रहा राजधानी का मौसम?
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा जो सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 16 से 70 प्रतिशत तक रहा। राजधानी में कई जगहों पर लगातार दूसरे दिन तापमान 40 डिग्री के पार रहा। रिज का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, फरीदाबाद का 41.3 डिग्री, नजफगढ़ का 40.8, पीतमपुरा का 41.4, पूसा का 40.3 और सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 41.9 डिग्री रहा।


आज से शुरू होगा लू का प्रकोप
शनिवार को आसमान साफ रहेगा। कुछ जगहों पर लू का प्रकोप दिखाई देगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद 16 व 17 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 21 से 22 डिग्री तक रह सकता है। 18 अप्रैल को दोपहर बाद हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।

आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 22 डिग्री तक रह सकता है। 19 अप्रैल को गर्जना के साथ आंधी चलने की संभावना है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। 20 अप्रैल को भी अंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है।


इन हिस्सों में रहेगा लू का प्रभाव
लू का प्रकोप उत्तरी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और फरीदाबाद में रह सकता है।

कब चलती है लू?
मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहे तो मौसम विभाग लू की घोषणा करता है। अगर अधिकतम तापमान 40 से अधिक और सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक हो तो उसे गंभीर लू माना जाता है।

लू लगने के लक्षण और बचाव के उपाय
लू की वजह से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और बेहोशी हो सकती है। इसकी वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। सिरदर्द, उल्टी, जरूरत से अधिक पसीना आना, बेहोशी आदि के लक्षण दिख सकते हैं।
लू से बचने के लिए धूप में, खास तौर पर दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।


पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, प्यास न लगने पर भी पानी पिएं।
हल्के सूती कपड़े पहनें, हल्के रंगों के कपड़े पहनें।
धूप से बचने के लिए गॉगल्स, छाता, टोपी, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें।


लू के मौसम में बाहर व्यायाम करने से बचें।
अल्कोहल, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक न पिएं।
हाई प्रोटीन युक्त खाने से बचें।


सिर, गर्दन और चेहरे को ढककर रखें।
छाछ, लस्सी, नींबू पानी आदि खूब पिएं।


अपने मवेशियों को भी खुले आसमान तले नहीं, बल्कि छांव में रखें।
घर को ठंडा रखने के लिए परदे का प्रयोग करें।