Old Coins Bazaar

Ajab Gajab : 16 साल का ये लड़का लग्‍जरी लाइफ जीने के लिए पानी की तरह बहाता है पैसा

 Ajab Gajab :16 साल की उम्र वाले इस लड़के ने न केवल सिर्फ पैसे कमाए बल्कि इतना ज्‍यादा कमाया कि, अब वो करोड़पति बन चुका है और कई लग्‍जरी कार और बंगलों का मालिक है। लड़के का नाम डोनाल्ड डॉफर है जो कि अमेरिका के लॉस एंजेलिस का रहने वाला है। आइए जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी... 
 | 
16 साल का ये लड़का लग्‍जरी लाइफ जीने के लिए पानी की तरह बहाता है पैसा
Old Coin Bazaar, Digital Desk, नई दिल्ली : जहां एक ओर लोग पैसा कमाकर फैमिली को बेहतर से बेहतर लाइफ देने के लिए जिंदगी लगा देते हैं, वहीं 16 साल की उम्र एक लड़के ने ऐसा करिश्‍मा कर दिखाया है जो कि अब चर्चा का विषय बन गया है। 
दरअसल, 16 साल उम्र वाले इस लड़के ने न केवल सिर्फ पैसे कमाए बल्कि इतना ज्‍यादा कमाया कि, अब वो करोड़पति बन चुका है और कई लग्‍जरी कार और बंगलों का मालिक है। 
इस गगनचुंबी ऊंचाई को पाने के बाद लड़के ने कहा है कि, ये तो कुछ भी नहीं है आज की तारीख में हर कोई अमीर बन सकता है।

कौन है, कैसे बना करोड़पति

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के का नाम डोनाल्ड डॉफर है जो कि अमेरिका के लॉस एंजेलिस का रहने वाला है। इस बच्‍चे का दावा है कि, वो दुनिया का सबसे अमीर बच्‍चा है। 

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उसे बिगड़ैल बच्‍चा भी कहा जाता है। डोनाल्‍ड भले की करोड़पति हो, लेकिन इसके अलावा वो लोगों को अमीर होने के नुकसान भी बताता है। 

लोगों ये लड़का महीने भर में तकरीबन 20,000 डॉलर (करीब 16 लाख रुपये) कमा रहा है। लड़के का कहना है कि, वो एक यूट्यूब चैनल चलाता है। 

ये भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे बड़ा घर, इसके आगे मुकेश अंबानी का एंटीलिया भी पड़ जाता हैं फीका

डोनाल्‍ड ने बताया है कि, उन्‍होंने 2019 में चैनल की शुरुआत की थी जिस पर वे प्रैंक वीडियो पोस्‍ट करते थे, इसके अलावा वे ट्रैवल व्‍लॉग भी शेयर करते थे। 

लड़के का कहना है कि, कोई भी चाहे तो वो करोड़पति बन सकता है। डोनाल्‍ड का कहना है कि, 'वे दिन भर बेहतरीन कॉन्‍टेंट पोस्‍ट करने के बारे में ही सोचा करते हैं। हालांकि पूरे दिन के बाद वे थक भी जाते हैं, लेकिन उन्‍हें ये पसंद है।'

परिवार को देते हैं महंगे तोहफे

क्‍लास 11 के स्‍टूडेंट डोनाल्‍ड का कहना है कि, वे अपने चैनल पर हफ्ते भर में दो वीडियो अपलोड करते हैं। एक पोस्‍ट पर 2000 डॉलर (1.64 लाख रुपये) से 7000 डॉलर (5.74 लाख रुपये) तक की उसकी कमाई हो जाती है। 

इस पैसे से वो परिवार को महंगे से महंगा तोहफा देता है, घूमने जाता है और खाने की बेहतरीन डिशेज पर पैसे खर्च करता है। डोनाल्‍ड के पिता डेवलपर हैं.

ये भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे बड़ा घर, इसके आगे मुकेश अंबानी का एंटीलिया भी पड़ जाता हैं फीका

परिवार की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर (करीब 41,014,250,000 रुपये) है। डोनाल्‍ड की फैमिली के पास अमेरिका के चार शहरों में सात घर हैं।