American Old Coins: बहुत कीमती है डबल ईगल वाला अमेरिकी सिक्का, एक झटके में बन जाएंगे अमीर

Old Coins Bazaar, दिल्ली, कई लोग ऐसे होते हैं जो पुराने जमाने के सिक्के इधर-उधर फेंक देते हैं। इसकी कोई अहमियत नहीं समझते लेकिन उन्हीं मैं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो पुराने सिक्कों और नोटों को संजो कर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पुराने नोट और सिक्के आपको कितना बड़ा फायदा दिला सकते हैं।
यह भी पढ़िए 500 Rupee Old Note: नोटबंदी के समय का आपके घर रखा ये पुराना नोट, बदल सकता है आपकी किस्मत
आपको बता दें कि ऐसे कई सारे पुराने सिक्के होते हैं जिसका मूल्य आज के समय में बहुत अधिक है लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर दुनिया का ऐसा कौन सा सिक्का है जिसकी कीमत सबसे ज्यादा है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वह कौन सा सिक्का है और उसके कीमती होने के पीछे का क्या कारण है।
बहुत महंगा है ये सिक्का
आपको बता दें कि दुनिया का सबसे कीमती और महंगा सिक्का एक अमेरिकी सिक्का है। इस सिक्के का नाम 1933 डबल ईगल गोल्ड कॉइन है। आपको बता दें कि पिछले साल फाइन आर्ट्स कंपनी सोथबी ने न्यूयार्क में इसकी नीलामी की थी और यह सिक्का 144,17,95,950 रुपए में बिका था लेकिन इससे पहले यह सिक्का साल 2021 में 138 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ था। इस सिक्के में यूएस की लेडी लिबर्टी बनी हुई है और सिक्के के दूसरी तरफ अमेरिकी ईगल बनी हुई है।
बहुत खास है यह अमेरिकी सिक्का
आपको बता दें कि उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने सोने के सिक्के पर रोक लगा दी थी जिसके बाद इसे बेकार माने जाने लगा। इस कारण से कई सारे सोने के सिक्कों को नष्ट करने का आदेश भी दे दिया गया और सिर्फ 1933 डबल ईगल को निजी प्रयोग के लिए ही अनुमति दी गई थी। फिर सोथबी कंपनी ने 1933 के डबल ईगल कॉइन को होली ग्रेन ऑफ कॉइन यानी सिक्कों की पवित्र कब्र बताया था।