Chanakya Niti: इन लोगों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए, जीवन बर्बाद हो जाएगी

Old Coins Bazaar। Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र लोगों को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं जो व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ना चाहता है, वो उसके लिए मेहनत करता है. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो बिना मेहनत के कामयाबी पाना चाहते हैं. आचार्य ने लोगों को कभी भी इन चीजों पर भरोसा नहीं करने को कहा है।
नसीब को मानने वाले :
चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग किसी भी विपत्ति को चतुराई से निपटाते हैं। वो व्यक्ति हमेशा सुखी रहता है। वहीं इसके विपरीत जो व्यक्ति ये सोचकर बैठा रहता है कि जो नसीब में लिखा है वह तो होकर ही रहेगा। ऐसा व्यक्ति बर्बाद हो जाता है और अंत में उसे दुख ही मिलता है।
किस्मत के भरोसे :
आचार्य चाणक्य कहते हैं, जो इंसान अपने कर्म पर नहीं, बल्कि अपनी किस्मत पर यकीन करता है। वो कभी भी जीवन में आगे नहीं जाता है। आगे बढ़ने के लिए मेहनत की ज़रूरत होती है। किस्मत से कुछ नहीं होता है। इसलिए अगर आप भी अपनी किस्मत के भरोसे बैठे हुए हैं, तो अब नींद से जाग जाएँ।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, सही आचरण वाली महिला परिवार और समाज को आगे बढ़ाती है, वहीं दुष्ट प्रवृत्ति वाली महिलाएं बेहद खतरनाक होती हैं, ऐसी महिलाओं पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसी महिला के चक्कर में आपका पूरा जीवन बर्बाद हो सकता है।
झूठे लोगों पर भरोसा :
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग झूठे होते हैं उनपर कभी भी यकीन नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग कभी भी आपके सगे नहीं होंगे। चाहे फिर वो आपका कोई मित्र या फिर रिश्तेदार ही क्यों न हो।