हरियाणा में यहां से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता हुई लापता, जाने क्या है पूरा मामला
हरियाणा में ज़िला करनाल स्थित कस्बा इंद्री की एक कॉलोनी में से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। यह घटना तब हुई जब उसका पति काम पर गया हुआ था। वह लौटा तो उसे अपनी पत्नी नहीं मिली।

Old Coins Bazaar, New Delhi : हरियाणा में ज़िला करनाल स्थित कस्बा इंद्री की एक कॉलोनी में से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। यह घटना तब हुई जब उसका पति काम पर गया हुआ था। वह लौटा तो उसे अपनी पत्नी नहीं मिली।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी है। पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है करीब 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। बीते कल वह अपने काम पर गया था, शाम के समय लौटा, लेकिन पत्नी नहीं मिली। उसने पड़ोस में भी पत्नी को ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
कोई लड़ाई नही हुई
शिकायत में बताया गया है कि कि पति का महिला के साथ कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ। न ही किसी तरह की नाराजगी थी। उसने रिश्तेदारों में भी तलाश किया, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। तलाश करने के बाद उसने शिकायत पुलिस को कर दी।
क्या कहना है पुलिस का
इन्द्री थाने के जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि महिला के लापता होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। तलाश जारी है। जल्दी ही महिला को तलाश लिया जाएगा।