Old Coins Bazaar

सुहागरात से अगले दिन दुल्हन बनी मां, दूल्हे को पता चला तो...

 शादी का रिश्ता एक पवित्र बंधन होता है। जिसके अंदर विश्वास होना बहुत जरुरी होता है। लेकिन अभी दनकौर क्षेत्र के गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवक की नई-नई शादी हुई थी और सुहागरात से अगले ही दिन दुल्हन मां बन गई। आइए जानते है पूरा मामला...  
 | 
 सुहागरात से अगले दिन दुल्हन बनी मां, दूल्हे को पता चला तो...
Old Coin Bazaar, Digital Desk, नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया, जिसके चलते दूल्हा और उसका परिवार हैरान हैं। 
मामला कोतवाली तक भी पहुंचा। युवक ने दुल्हन को रखने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद मायके वाले अपनी बेटी और बच्चे को अपने साथ ले गए हैं। यह मामला क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के इन दो जिलों के बीच बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, 276 करोड़ रुपये हुए पास

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की सोमवार को बुलंदशहर की एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। मंगलवार की शाम दुल्हन को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हुआ,

 जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे दनकौर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे करीब सात महीने की गर्भवती बताया, जिसे सुनकर दूल्हा और ससुराल वाले हैरान हो गए।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के इन दो जिलों के बीच बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, 276 करोड़ रुपये हुए पास

कुछ देर बाद ही डिलिवरी भी हो गई, जिसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मामले की सूचना दुल्हन के मायके वालों को भी दी गई, जिसके बाद वह भी अस्पताल पहुंच गए। 

युवक और उसके परिवार के लोगों ने दुल्हन को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा।

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि जब पांच महीने पहले रिश्ता तय हुआ था, उस वक्त उन्होंने लड़की को देखा भी था, लेकिन उनको मामले की जानकारी नहीं हो पाई। साथ ही दुल्हन पक्ष ने भी उनसे यह बात छिपाई है, 

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के इन दो जिलों के बीच बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, 276 करोड़ रुपये हुए पास

जिसके चलते उन्होंने दुल्हन को रखने से मना कर दिया है। दुल्हन पक्ष अपनी बेटी और नवजात शिशु को साथ लेकर बुलंदशहर चला गया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को दोनों पक्षों का समझौता हो गया है।