ये है दुनिया का सबसे बड़ा घर, इसके आगे मुकेश अंबानी का एंटीलिया भी पड़ जाता हैं फीका

लक्ष्मी विलास पैलेस में कौन रहता है
लक्ष्मी विलास पैलेस (Laxmi Vilas Palace) मराठा साम्राज्य के शाही वंश बड़ौदा के गायकवाड़ की देन है। एक समय पर ये परिवार बड़ौदा पर राज करता था।
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab : देश की इस जगह पर एक बाप ही कर लेता है अपनी बेटी से शादी, जानिए वजह
गायकवाड़ एक हिंदू मराठा राजवंश थे, जिन्होंने मराठा साम्राज्य और बाद में पश्चिमी भारत में बड़ौदा रियासत पर अधिकार किया था। हालांकि, आजादी के बाद राजशाही को खत्म कर दिया गया।
लकिन अब भी यहां के लोग इन्हें शाही परिवार की तरह ही मानते हैं। इस परिवार के मुखिया समरजीत सिंह हैं। उनकी पत्नी का नाम राधिकाराजे गायकवाड़ है।
बस जाएगा पूरा शहर
लक्ष्मी विलास पैलेस काफी विशाल है। ये इतना बड़ा है कि इसमें एक छोटा सा शहर आराम से बसाया जा सकता है। यह पैलेस लग्जरी सुख-सुविधाओं से लैस है।
इस पैलेस में खुद का एक गोल्फ कोर्स भी है। इसमें एक विशाल बगीचा भी है जहां बड़े फाउंटेंस लगे हुए हैं। आपको यहां राने शस्त्रागार और मूर्तियों का संग्रह देखने को भी मिलता है।
कई फिल्मों की हुई शूटिंग
इस महल परिसर में मोती बाग क्रिकेट ग्राउंड भी शामिल है, जो स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, व्यायामशाला और गोल्फ कोर्स जैसी कई मनोरंजक सुविधाएं प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab : देश की इस जगह पर एक बाप ही कर लेता है अपनी बेटी से शादी, जानिए वजह
यहां प्रेम रोग, सरदार गब्बर सिंह, दिल ही तो है और ग्रैंड मस्ती जैसी कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। इस पैलेस के मालिक समरजीतसिंह गायकवाड़ हैं,
लेकिन इसे पर्यटन स्थल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसका केवल एक छोटा हिस्सा ही पर्यटकों के लिए खुलता है। इस पैलेस को शादियों के लिए भी बुक किया जा सकता है।