सरकार की ओर से कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र को लेकर बड़़ा फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में दो साल की वृद्धि कर दी है।
शहर में 20,000 से अधिक सरकारी कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए एक अच्छी खबर है.
यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने चंडीगढ़ (Chandigarh) में लागू होने वाले केंद्रीय सेवा नियमों (Central Service Rules) को अधिसूचित किया है. जानकारी के मुताबिक, इस अधिसूचना के जारी होने के बाद सेवानिवृत्ति की उम्र (Central Government Employees Retirement Age) अब 60 वर्ष होगी.
अधिसूचना के मुताबिक कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा. इतना ही नहीं, केंद्रीय सेवा नियमों को अपनाने के साथ ही सेवानिवृत्ति की आयु भी 2022 से 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी गई है.
ये नियम केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के मामलों में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के कर्मचारियों, यूटी चंडीगढ़ के पूर्णकालिक रोजगार में नहीं रहने वाले व्यक्तियों, आकस्मिकताओं से भुगतान किए गए व्यक्तियों, के कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे